उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी में दर्दनाक हादसा, SDRF ने दो घायलों का किया रेस्क्यू

जनपद पौड़ी, सतपुली के निकट यात्री वाहन पर बोल्डर गिरने से हुई दुर्घटना, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया दो लोगों को रेस्क्यू

आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली से लगभग 4 किलोमीटर आगे एक मैक्स यात्री वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर (पत्थर) गिर गया है।

सूचना मिलते ही समय 15:54 बजे सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शेष दो घायलों को प्राथमिक राहत प्रदान करते हुए उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *