Bharat News:- देहरादून भीषण सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा।
देहरादून
देहरादून के लालपुल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार सिटी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया
घटना करीब 10 बजे के आसपास की है जिसमें आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों लोगों को टक्कर मारती चली गई और 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
वहीं हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही हैं।
