रुद्रप्रयागउत्तराखंड

कुंड बैराज में दिखाई दिए शव को SDRF ने जोखिमपूर्ण अभियान चलाकर किया बरामद

 

आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF पोस्ट अगस्तमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि कुंड बैराज के समीप डैम के बीचों-बीच एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।
अभियान के दौरान शव डैम के बीच पानी में फंसा हुआ था, जिसे बाहर निकालना अत्यंत जोखिमपूर्ण कार्य था। SDRF के जवान आरक्षी मुकेश कुमार ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी के बीच पहुंचकर शव को बाहर खींचकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।
तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *