उत्तराखंडहरिद्वार

भगवानपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 3 महीने से फरार 2 शातिर वांछित अपराधी गिरफ्तार

कोतवाली भगवानपुर

गौकशी मामले में 03 माह से फरार चल रहे 02 वांछित आए पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी लगातार बदल रहे थे अपने ठिकाने

कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों/वांछितों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दिनाँक 01/06/2026 को मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 में वांछित चल रहे रहमान और जिशान नाम के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण आरोपित-
1- रहमान पुत्र तासीन निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार
2- जिशान पुत्र जफर निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
1- म0उ0नि0 किरण गुसाई
2-अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
3-कानि0 दीपक मंमगाई
4-अजय जोशी
5-कानि0 प्रवीन भार्गव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *