उत्तराखंडदेहरादून

आंधी-तूफान के बीच देहरादून फायर सर्विस की सजगता, 24 घंटे में 19 आपातकालीन घटनाओं पर त्वरित एक्शन

 

तेज आंधी-तूफान के बीच देहरादून फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की सजगता; 24 घंटे में पेड़ गिरने, आगजनी और रेस्क्यू समेत 19 घटनाओं पर लिया त्वरित एक्शन।

​29 मई 2026, देहरादून।

विगत 24 घंटों के दौरान जनपद देहरादून में आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के दृष्टिगत फायर एंड इमरजेंसी सर्विस देहरादून पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आपातकालीन घटनाओं की कुल 19 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिन पर देहरादून फायर सर्विस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी स्थितियों पर काबू पाया।

तेज आंधी के कारण देहरादून जनपद में कुल 15 जगहों पर भारी पेड़ और उनकी शाखाएं मुख्य मार्गों व आवासीय क्षेत्रों में गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमों ने कटर और आधुनिक उपकरणों की मदद से तत्काल पेड़ हटाकर मार्ग सुचारू किए।
पिछले 24 घंटों में प्राप्त सूचनाओं में फायर स्टेशन देहरादून में 7 जगह पेड़ गिरने व 2 जगह आग की सूचनाएं, फायर स्टेशन सेलाकुई में 2 जगह पेड़ गिरने, फायर स्टेशन ऋषिकेश में 2 जगह पेड़ गिरने, डोईवाला में 1 जगह पेड़ गिरने, फायर स्टेशन मसूरी 3 जगह पेड़ गिरने व एक गाय का रेस्क्यू और फायर स्टेशन विकास नगर में 1 आग की सूचना शामिल है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), देहरादून के अनुसार:
“मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जनपद के सभी फायर स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। हमारे जवानों ने बेहद कम रिस्पॉन्स टाइम में सभी 19 संवेदनशील मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। आम जनता की सुरक्षा के लिए देहरादून फायर एंड इमरजेंसी सर्विस 24 घंटे तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *