उत्तराखंडदेहरादून

चाफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण शुरू, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया औचक निरीक्षण

मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से पदमपुरी – धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य निरक्षण अधिकारियो को दिए गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भीमताल विधानसभा के चाफी से पदमपुरी- धारी तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था,मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 9करोड़ 37 लाख स्वीकृति कराने के बाद मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण कार्य का निरक्षण किया! अधिकारीयों को गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे जनता की समस्या का समाधान हो सके! मंत्री कैड़ा ने कहा लगातार मोटर मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है! जिससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके!
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है!हर क्षेत्र मै जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मै हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *