रामगंगा नदी में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ द्वारा बरामद
रामगंगा नदी में डूबे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ द्वारा बरामद
आज दिनांक 22/04/26 को चौकी मासी, जनपद अल्मोड़ा से प्राप्त सूचना के अनुसार रामगंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भिकियासैंण से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।
उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान नेपाल निवासी सुरेश सुनार पुत्र खड़क सुनार, उम्र लगभग 36 वर्ष, के रूप में हुई।
