उत्तराखंडपिथौरागढ़

धारचूला (पिथौरागढ़) क्षेत्रांतर्गत युवती ने लगाई नदी में छलांग, SDRF टीम ने सर्चिंग के दौरान बरामद किया शव

 

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बालवाकोट, धारचूला क्षेत्र में एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगा दी गई है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही सब इंस्पेक्टर पुष्कर जीना के नेतृत्व मे SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सघन सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया। किन्तु उक्त युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। SDRF टीम द्वारा पुनः आज दिनांक 07 अप्रैल को नदी व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के दौरान उक्त युवती का शव बरामद कर लिया गया। उक्त युवती की पहचान अंजू देवी (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *