उत्तराखंडदेहरादून

अधिकारियों के लिए मेयर थपलियाल की सख्ती पर पार्षदों ने जताया आभार

 

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून में आज पार्षदगणों ने महापौर श्री सौरभ थपलियाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अधिकारियों पर सख्ती बरतने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

गत दिनों महापौर श्री थपलियाल द्वारा नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्यों में लापरवाही न बरतने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई थी। महापौर की इस कार्यशैली से संतुष्ट होकर पार्षदों ने आज उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए “महापौर जिंदाबाद” के उद्घोष लगाए और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

पार्षदों का कहना है कि महापौर द्वारा अधिकारियों की बैठक लेने के पश्चात नगर निगम के कार्यों में स्पष्ट रूप से तेजी आई है, जिससे जनहित के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार सख्त और सक्रिय कार्यशैली से शहर के विकास कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ते रहेंगे।

देहरादून नगर निगम देहरादून के टैक्स अनुभाग द्वारा इस वर्ष लगभग 72 करोड़ रुपये की कर वसूली किए जाने पर शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद के बीच पार्षदों ने माननीय मेयर  सौरभ थपलियाल  को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने सभी पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर समय पार्षदों के साथ खड़े हैं और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षदों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और यदि कोई अधिकारी कार्य में लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

बयान

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा नए वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स से *सौ करोड़* की आय का लक्ष्य करेंगे पूरा एवं निगम के पार्षदों के सहयोग से यह लक्ष्य पूरा होगा। ताकि शहर में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *