उत्तराखंडदेहरादून

वार्ड 21 एमकेपी में महापौर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर मांगी रिपोर्ट

 

देहरादून

दिनांक 1/04/2026

वार्ड 21 एमकेपी में महापौर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर मांगी रिपोर्ट

आज नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 21, एमकेपी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सफाई कर्मचारियों की हाजरी रजिस्टर की गहन जांच की गई। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं।

इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *