नई दिल्ली

टैरिफ पर फिर बदला ट्रंप का रुख, अब 10 नहीं 15% लगेगा; भारत पर कितना?

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया.  . उन्होंने इसे ‘कानूनी तौर पर सही’ बताया और कहा कि यह फैसला अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए जरूरी है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”वह अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर तुरंत लागू किए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाकर 15% करेंगे. उन्होंने कहा कि कई देश दशकों से अमेरिका का फायदा उठा रहे थे और उनके मुताबिक अब इस स्थिति को बदला जा रहा है. ट्रंप ने साफ किया कि यह 15% टैरिफ पूरी तरह कानून के तहत मंजूर है और इसे कानूनी रूप से परखा जा चुका है. नए रेट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह कानून में दी गई पूरी 15% सीमा का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने बताया कि 150 दिनों की तय अवधि के दौरान प्रशासन नए और कानूनी रूप से स्वीकृत टैरिफ नियमों को तैयार करने पर काम करेगा.”

एक दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को लगा था झटका

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के प्रशासन को बड़ा झटका दिया. कोर्ट ने 6-3 के फैसले में कहा कि आपातकालीन कानून इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर्स एक्ट (IEEPA) के तहत राष्ट्रपति को सभी आयात पर टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.
टैरिफ पर आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारी स्थिति पर नजर

इससे पहले अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ पर दिए गए अहम फैसले के बाद भारत ने शनिवार को पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा था कि उसने अदालत के फैसेले को नोट किया है और वॉशिंगटन की अगली नीतिगत गतिविधियों का अध्ययन किया जा रहा है. मंत्रालय के मुताबिक, अदालत के आदेश अमेरिकी प्रशासन की घोषणाओं के असर को समझने के बाद कोई ठोस सार्वजनिक रुख अपनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *