रुद्रप्रयागउत्तराखंड

जनपद रुद्रप्रयाग, खाई में गिरे मजदूर को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

जनपद रुद्रप्रयाग, खाई में गिरे मजदूर को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

दिनांक 19 फरवरी 2026 को सोनप्रयाग में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि त्रियुगीनारायण रोड पर कार्य के दौरान एक नेपाली मूल का मजदूर खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया कि *अर्जुन गिरी पुत्र मोतीराम, उम्र 20 वर्ष, नेपाली मूल, वर्तमान पता फाटा,* जो फाटा से त्रियुगीनारायण की ओर जा रहा था, त्रियुगीनारायण रोड पर स्वदेशइन होटल के पास सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी एवं वह अचेत अवस्था में था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फाटा के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *