उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी: भट्टा फॉल के पास 1 करोड़ की लागत से बनेंगी वे-साइड एमेनिटीज, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार

मसूरी: भट्टा फॉल के पास 1 करोड़ की लागत से बनेंगी वे-साइड एमेनिटीज, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार

देहरादून | 06 जनवरी, 2026

​ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के पास ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के तहत नई सुविधाओं का शिलान्यास किया। ₹100.91 लाख की लागत से बनने वाले इस वे-साइड एमेनिटीज (सड़क किनारे जन सुविधाएं) निर्माण कार्य का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

​शिलान्यास के अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भट्टा फॉल के साथ-साथ सुवाखोली क्षेत्र में भी वे-साइड एमेनिटीज विकसित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका के अवसर मिल सकें।

स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे पर्यटक

​मंत्री ने निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इन एमेनिटीज के साथ महिलाओं द्वारा संचालित रेस्टोरेंट भी बनाए जाएं। इससे पर्यटकों को उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा और महिला समूहों की आय में भी स्थायी वृद्धि होगी।

लखपति दीदी योजना की सफलता

​गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की जमीनी सफलता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम राहुल आनंद, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल राणा, लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान मीना कोटाल और विशाल खरोल सहित विभागीय अधिकारी व महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *