मेयर थपलियाल ने शहीद दीपक नैनवाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मेयर थपलियाल ने शहीद दीपक नैनवाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
बुधवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने शहीद दीपक नैनवाल की जयंती पर उनके हर्रावाला स्थित द्वार पर जाकर उनकी शहादत को नमन किया।
इस मौके पर महापौर और स्थानीय लोगों ने उनके बलिदान को याद किया।
बुधवार सुबह महापौर सौरभ थपलियाल और उत्तराखंड गौरव सैनानी के सदस्यों शहीद दीपक नैनवाल के द्वार गए। यहां पर महापौर और उत्तराखंड गौरव सेनानी के सदस्यों ने शहीद दीपक नैनवाल के बलिदान को लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर महापौर ने कहा
कि शहीद दीपक नैनवाल की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दीपक नैनवाल ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी ऐसे वीर देश के इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। महापौर ने कहा कि ऐसे शहीदों की शहादत से युवाओं को भी सीख लेनी चाहिए।वही उत्तराखंड गौरव सेनानी के सदस्यों ने कहा कि दीपक नैनवाल की शहादत आज भी उन्हें याद आती है।
इस मौके पर स्थानीय पार्षद देवी दयाल, अजय वालिया, रोहित चौहान आदि शामिल रहे।
