उत्तराखंडनैनीताल

“मन की बात राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा” : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के कोटाबाग स्थित एक निजी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को आमजन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। इसके माध्यम से साझा किए गए विचार प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मन की बात” के जरिए देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित होती है और समाज के अनेक उत्कृष्ट कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस कार्यक्रम का समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे “मन की बात” से मिली सीखों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *