अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: सतपाल महाराज
अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: सतपाल महाराज
सतपुली में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति समारोह में सतपाल महाराज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संवाद और संस्कारों की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वे कुशल प्रशासक, प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे।
सतपाल महाराज ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं। उन्होंने राजनीति में शुचिता, सर्वसम्मति और संवाद की मजबूत परंपरा स्थापित की।
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पंचायत महोत्सव की अध्यक्षता उम्मेद सिंह रावत ने की, जबकि संचालन नरेश सुन्दरियाल ने किया। अटल स्मृति समारोह की अध्यक्षता पुष्कर जोशी ने की।
