उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल में 121.52 करोड़ रुपये के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

नैनीताल में 121.52 करोड़ रुपये के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा – विकास कार्यों से मजबूत होगा आधारभूत ढांचा, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

नैनीताल |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जनपद में कुल 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान 30 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से दो योजनाओं का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन भी किया गया।

लोकार्पण की गई प्रमुख योजनाएं

लोकार्पण योजनाओं में 29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया। इस योजना के अंतर्गत झील का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण, दो नई झीलों का निर्माण, उनके मध्य डक्ट का निर्माण, जल की शुद्धता हेतु एयरेशन प्लांट की स्थापना, 9 दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, मुख्य मार्ग से लिफ्ट एवं ट्रांजिट भवन तथा झील के चारों ओर पैदल पथ का निर्माण किया गया।

इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत पुस्तकालय के संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं पुनरुद्धार का कार्य पूर्ण किया गया।

11 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के विकास हेतु 11 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें प्रमुख रूप से—

9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बेतालघाट विकासखंड में दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर प्री-स्ट्रेस सेतु (मोटर पुल) का निर्माण।

नैनीताल जिला मुख्यालय में 34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये की लागत से ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, जिसमें 202 चार पहिया एवं 96 दो पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी।

रामनगर में 38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण, जिसमें 343 वाहनों की पार्किंग एवं 16 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

रामनगर में जिला खनिज न्यास निधि से दो स्थानों पर 10-10 लाख रुपये की लागत से सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना।

बेतालघाट के ग्राम अमेल में 60 लाख 57 हजार रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण।

हल्द्वानी विधानसभा में 61 लाख 23 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों का निर्माण एवं मरम्मत।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 14 विद्यालयों एवं एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण एवं मरम्मत।

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विद्यालयों, सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र के निर्माण एवं मरम्मत कार्य।

रामनगर विधानसभा में 78 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों का निर्माण एवं मरम्मत।

गोला नदी के दानीजाला में 28 लाख 82 हजार रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी विकास कार्य नैनीताल जनपद के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, जनोपयोगी सेवाओं में सुधार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनके निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी.सी. सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *