एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक चेकिंग अभियान
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस

सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी आकस्मिक चैकिंग
संदिग्धों की तलाश हेतु सीमावर्ती मार्गों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चलाया गया सघन चैकिंग अभियान
चैकिंग के दौरान लगभग 02 हज़ार से अधिक वाहनो तथा 06 हज़ार से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया चैक
संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी
संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के दिए हैं निर्देश
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चौकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में आज दिनांक- 22/12/2025 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो के साथ साथ बस स्टेशन में यात्रियों/ वाहनों की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों में चेकिंग कर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 2175 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 6205 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चौकिंग अभियान लगातार जारी है।
