उत्तराखंडदेहरादून

डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर भाजपा अडिग: सुबोध उनियाल

 

डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर भाजपा अडिग: सुबोध उनियाल

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत की चुनावी प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाने, साथ ही मतदाता विवरणों के सत्यापन एवं संशोधन जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घुसपैठ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की नीति पूरी तरह स्पष्ट है—डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अनिवार्य कदम है, ताकि कोई भी घुसपैठिया या अपात्र व्यक्ति संवैधानिक चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

 

उन्होंने कहा कि SIR अभियान का उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता बनी रहे।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *