खेल

क्या अब भी विराट-रोहित के लिए मीटिंग की जरूरत है, उम्मीद है गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को जवाब मिल गया होगा 

क्या अब भी विराट-रोहित के लिए मीटिंग की जरूरत है, उम्मीद है गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को जवाब मिल गया होगा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत हासिल की. टीम इंडिया को मिली इस जीत के हीरो दिग्गज विराट कोहली रहे. विराट कोहली ने रांची में खेले गए वनडे मैच में 102 में अपना शतक पूरा किया और 120 गेंद में 135 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थी. सिर्फ विराट कोहली ही नहीं, रोहित शर्मा ने भी 51 गेंद में 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस पारी से टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 349 रन का स्कोर खड़ा किया. रांची वनडे से पहले एक खबर आई थी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद अहमदाबाद में एक बैठक करेगी. इस बैठक में विराट और रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा होगी. बैठक में बीसीसीआई के अधिकारी समेत हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *