दिल्ली में बम विस्फोट के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, उत्तराखंड के सभी बॉर्डर सीज
- दिल्ली में बम विस्फोट के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, उत्तराखंड के सभी बॉर्डर सीज
दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट पर है। कंट्रोल रूम से लगातार हालातो पर नजर रखे जा रहे हैं।
वी ओ – दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद देवभूमि उत्तराखंड में भी उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए बताया कि जैसे ही दिल्ली में हुए बम धाम को की सूचना मिली है तुरंत उत्तराखंड पुलिस में भी अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि वायरलेस पर ही सभी एसएसपी, एसपी को अलर्ट कर दिया गया है इसके साथ ही उत्तराखंड के सभी बॉर्डर एरिया को सीज कर वहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
डीजीपी उत्तराखंड ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस हेडक्वार्टर में मौजूद पुलिस कंट्रोल रूम से सारी सिचुएशन पर नजर रखी जा रही है उन्होंने बताया कि विशेष तौर से देहरादून के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की चेकिंग टीम रेलवे स्टेशन, मॉल, और सभी भीड़भाड़ वाले सभी इलाकों में चेकिंग अभियान चला रही है। साथ ही हर तरह की सूचनाओं पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लगातार अलर्ट पर है और देर रात तक यह जारी रहेगा। हालात सामान्य होने पर के बाद ही अलर्ट को रिलीज किया जाएगा।
