उत्तराखंडएस डी आर एफबड़ी खबंर

Bharat News:- चौरास पुल के पास नदी में गिरे युवक को SDRF ने सकुशल रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

देहरादून 

दिनाँक 16 सितंबर 2025 को देर रात्रि कोतवाली श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई कि चौरास पुल के पास एक युवक नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट श्रीनगर से अपर उपनिरीक्षक श्री हर्षवर्धन कंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत मुख्य आरक्षी विवेकानंद रणकोटी द्वारा रोप की सहायता से उक्त युवक तक पहुंच बना कर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच सकुशल नदी से निकाला गया।

तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *