उत्तर प्रदेशमुज़फ्फरनगर

वैष्णों देवी में हुए हादसे में जनपद मुज़फ्फरनगर के निवासी कार्तिक की मौत व उसके परिजन घायल.

वैष्णों देवी में हुए हादसे में जनपद मुज़फ्फरनगर के निवासी कार्तिक की मौत व उसके परिजन घायल

 

पीड़ित परिवार के लोगो को सांत्वना देने पहुँचे सांसद हरेंद्र मलिक

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन की दुखद घटना में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल  ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि – यह सच है कि इस सहायता राशि से मृतक हमारे बीच वापस नहीं आ सकते, लेकिन इस कदम से उनके परिजनों को कठिन समय में आर्थिक सहयोग अवश्य मिलेगा। राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान करेगी।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने हमेशा की तरह इस संकट की घड़ी में भी मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित निर्णय लिया है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *