किसानों के खेतो से लगी ट्यूवैल मोटर से तांबे के तार चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम
हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 02 शातिर चोर दबोचे
किसानों के खेतो से लगी ट्यूवैल मोटर से तांबे के तार चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम
रात्रि में खेतो में लगे ट्यूवैल मोटर से ताबें की तार को बडे शातिर अंदाज से काटकर चोरी की घटना को देते थे अंजाम
निरन्तर थाना क्षेत्र मे लगे ट्यूवैलो की निगरानी कर आरोपी तक पहुचे पुलिस
अभियुक्तगणों के कब्जे से लगभग 10 किग्रा ताबा तार बरामद

दिनांक 03.07.2025 को वादी श्याम पुत्र नरेश कुमार नि0 मौहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर व दिनांक 26.08.25 प्रेरित अग्रवाल पुत्र घनश्याम नि0 खण्डजा कुतुबपुर लक्सर द्वारा द्वारा थाने पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी व पडोसी के खेतो की टयूबेल मोटर से ताबें के तार निकालकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गयी जिस पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर चोरियों की घटनाओं का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुये घटनाओं के अनावरण हेतु कोतवाली लक्सर को निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा मोटर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु रात्रि में चैकिग हेतु थाने से अलग-अलग पुलिस टीमो को अलग –अलग क्षेत्र में नियमित रुप से रवाना किया गया ।
गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुये व मैनुअली व तकनिकी सहायता लेकर अभियुक्त की धरपकड हेतु क्षेत्र में लगातार खेतो में लगी टयूबवैलो परनिगरानी रखी गयी जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक 27.08.2025 को थाना क्षेत्र से 02 अभियुक्तगणों को 10 किग्रा अवैध ताबे की तार के साथ पकड लिया ।
पकडे गये व्यक्तियों ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग किसानो के खेतो लगी ट्यूवैल के मोटर से ताबे के तार निकालकर चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-693/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0
मु0अ0सं0-852/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0
गिरफ्तार अभियुक्त
1- फरमान पुत्र मेहरबान नि0 आदर्श कालोनी बाजार थाना कोत0 लक्सर हरि0
2- सारिक पुत्र महबूब नि0 लक्सरी वार्ड न0 5 थाना कोत0 लक्सर हरि0
बरामदगी-
करीब 10 किग्रा तांबे की तारे बरामद
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 दीपक चौधरी
2-उ0नि0 कर्मवीर सिंह
3-कानि0 अरुण चौहान
4-कानि0 मोहित खन्तवाल
