वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
वारंटियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

लगातार फरार चल रहे पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारन्टी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा
इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वाद सं0-1150/24 धारा 354(क) भादवि एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित वारन्टी/अभियुक्त वासु पुत्र रविकुमार निवासी वसन्ती होटल के सामने, हिमालय डिप्पो गली, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार को हिरासत में लिया।
वारण्टी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पूर्व में भी संभावित स्थानों पर कई बार दबिश दी गई थी, किन्तु अभियुक्त पकड़ में नहीं आया। आज दिनांक 24.08.2025 को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा हिमालय डिप्पो गली पर दबिश देकर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
वारंटी के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता वारंटी-
वासु पुत्र रविकुमार निवासी वसन्ती होटल के सामने, हिमालय डिप्पो गली, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार (आयु-43 वर्ष)
वाद सं0 – 1150/24
पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुनील पंत
2. का0 नापु आनन्द तोमर
3. का0 नापु अनिल सिंह
