उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में हादसा; तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की मौत

कानपुर: गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने घाटमपुर के भदावारा के पास बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद आरोपी कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला. दोनों ही युवक भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे: घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले देवेंद्र उम्र 32 वर्ष जाजपुर निवासी अपने साथी अभिषेक उर्फ रवि शंकर उम्र 20 वर्ष को बाइक से लेकर जहानाबाद स्थित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *