भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह ने की सैनिक पिटाई की निंदा
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने हमला कर दिया. जवान और उसके भाई को पोल से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया. इस घटना मैं भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह जो कि बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं, उन्होंने कहा कि हमारा संगठन भूनी टोल पर सैनिक के साथ मार पिटाई की निंदा करता है। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी कल सभी पदाधिकारियो के साथ खुद भी भूनी टोल पर सैनिक के सम्मान में बैठे रहे
भारतीय सैनिक देश की शान है और हमारा संगठन सैनिक परिवार के साथ खड़ा है।
दरअसल, पूरा मामला मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709A) पर स्थित भुनी टोल प्लाजा का है
जहां 17 अगस्त की रात एक शर्मनाक घटना सामने आई थी. इसमें टोल कर्मचारियों ने भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह और उनके भाई शिवम के साथ बेरहमी से मारपीट की थी. इस घटना के बाद
NHAI ने सख्त कार्रवाई करते हुए टोल कलेक्शन एजेंसी, मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कंपनी का अनुबंध खत्म करने और भविष्य में टोल प्लाजा की बिडिंग में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. भारतीय सेना ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है

