द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग बंद होने से जान हथेली पर रखकर यात्रियों को निकालते जवान…
रुद्रप्रयाग
बीती रात शनिवार 16 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार-बणतोली के मध्य लगभग 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।

SDRF और DDRF टीम ऊखीमठ ने मौके पर जाकर लैंडस्लाइड स्थान पर रास्ता बनाकर अभी तक लगभग 40 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है और रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।
