अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM yogi ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर आज लखनऊ के लोक भवन में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया. समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन समग्र भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा है. चाहे वे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने जीवन मूल्यों, राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों और विकास की राष्ट्र-भाषा के महत्व पर हमेशा प्रकाश डाला. वही दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के देश में योगदान को याद किया.
