देहरादूननगर निगमलेटेस्ट न्यूज़

Bharat News:- नगर निगम के निवर्तमान उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त बनाए जाने पर महापौर वा नगर आयुक्त नमामी बंसल ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

देहरादून

देहरादून नगर निगम के निवर्तमान उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त बनाए जाने पर महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

नगर निगम में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल ने ऋषिकेश नगर निगम के नव युक्त नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को पौधा देकर उनका स्वागत किया।

इस इस मौके पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम में उनकी ओर से जितने भी अनुभागों में प्रभारी के तौर पर काम किया गया। वह काफी बेहतर रहा और उनके काम के नतीजे अच्छा प्रणाम भी नगर निगम को मिला है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने उम्मीद जताई कि ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त बन जाने पर वे वहां के शहर की समस्याओं के निराकरण पर अच्छा काम करेंगे। इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *