Bharat News:- अपर सचिव/ निबंधक सहकारिता सोनिका द्वारा मियां वाला सहकारी समिति में वृक्षारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस, प्लास्टिक उन्मूलन का लिया संकल्प।
देहरादून
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मियां वाला सहकारी समिति परिसर में *एक पेड़ माँ के नाम* कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में निबंधक महोदय द्वारा अशोक का वृक्ष लगाया गया
इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 30 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें स्थानीय जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए चयनित पौधों को प्राथमिकता दी गई
कार्यक्रम के पश्चात निबंधक महोदय द्वारा मियांवाला एमपैक्स का निरीक्षण कर कार्यरत कार्मिकों का ब्योरा तलब किया समिति में जन औषधि केद्र,जन सुविधा केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के क्रियाकलापों की जानकारी ली उसके पश्चात परिसर में स्थित मिनी बैंक का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के पश्चात निबंधक महोदय द्वारा समिति के फर्टिलाइजर गोदाम का निरीक्षण कर यूरिया, एनपीके, डीएपी, का स्टॉक की जानकारी ली गई।
निबंधक महोदय द्वारा समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों के लिए यूरिया खाद की कमी नहीं होनी चाहिए स्टॉक पूर्ति का विशेष ध्यान रखें इसके साथ ही समिति की आय बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को बिजनेस प्लान डेवलप करने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बहुउद्देशीय सहकारी समितियां में 40 प्रकार के विभिन्न बिजनेस किए जा सकते हैं समिति की सुविधा अनुसार कोई भी बिजनेस मॉडल जिससे समिति की आय में वृद्धि हो सके उस पर भी काम किया जाए।
इस अवसर पर अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी, जिला सहायक निबंधक श्री राजेश चौहान अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
