Day: August 17, 2025

उत्तराखंडरुद्रप्रयाग 

रुद्रप्रयाग, मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से अवरुद्ध रास्ते पर SDRF का त्वरित रेस्क्यू अभियान

आज  गोंडार के पास भूस्खलन होने के कारण मद्महेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग बाधित हो गया, जिसके चलते लगभग 200 यात्री मार्ग के आगे फँस गए। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक श्री अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम त्वरित कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर पहुँची। SDRF एवं DDRF की संयुक्त टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा चुका है तथा शेष यात्रियों को निकालने का कार्य निरंतर जारी है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF टीम मौके पर सतत रूप से तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Read More
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री की अपेक्षा अनुरूप सुविधाओं में निजी चिकित्सालयों से कम न रहे अपने जनमन के सरकारी अस्पतालः डीएम

 मुख्यमत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम जिले की स्वास्थ्य सेवाओ के सुधार हेतु प्रतिबद्ध   जिला चिकित्सालय एसएनसीयू के लिए 6 अतिरिक्त बैड, एक्सरेमशीन; फोटोथेरेपी उपकरण की मौके पर ही स्वीकृति चिकित्सालय में ऑटोमेटेड पार्किंग; महिला हिलांस कैंटीन, ब्लड बैंक से डॉक्टर्स, स्टॉफ, जनमन गदगद   चिकित्सालय को डिफिलिलेटर; जनरेटर, उपकरण, मैनपॉवर रखने की स्वीकृति  जिला चिकित्सालय के सभी प्रस्तावों को मौके पर मंजूरी;   बल्ड बैंक कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश; जल्द करेंगे डीएम स्वयं निरीक्षण:  राज्य के पहले दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र हेतु व्यवस्थाएं, बजट, मैनपॉवर हुए पंक्तिबद्ध 

Read More
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने किया लगभग 25 करोड रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विशेष अभियान के तहत किया गया 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण श्रमिकों और उद्योगों  के  मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के पुत्री विवाह सहयता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)  एक क्लिक द्वारा किया गया। इसके तहत  कुल ₹24,85,19,700/- (चौबीस करोड़ पचासी लाख उन्नीस हज़ार सात सौ रुपये) की धनराशि संबंधित श्रमिक एवं उनके आश्रितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।       सचिव श्रम श्रीधर बाबू अददांकी व श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका , श्रमायुक्त द्वारा  अवगत कराया गया कि कर्मकार बोर्ड द्वारा विगत एक माह में विशेष अभियान चलाकर इन 8,299 आवेदनों का निस्तारण किया गया। बोर्ड स्तर पर प्रथम बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। यह भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को भी ससमय अभियान चलाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।     इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने  बोर्ड के इस प्रयास की सराहना की गई तथा श्रम विभाग के लेबर सेस मैनेजमेंट पोर्टल और ई–श्रम पोर्टल पर राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि श्रम विभाग को जहाँ एक ओर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता के साथ करना होगा वहीं उद्योगों एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा ताकि श्रमिकों को निरंतर सुलभता रोजगार प्राप्त होता रहे और उनकी छोटी – छोटी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जा सके।            इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती गीता रावत,

Read More
उत्तराखंडरुद्रप्रयाग 

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग बंद होने से जान हथेली पर रखकर यात्रियों को निकालते जवान…

रुद्रप्रयाग बीती रात शनिवार 16 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार-बणतोली के

Read More
राष्ट्रीय

मैंने 4 बार वोट डाला, साबित करें… राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भड़के गुरकीरत सिंह डांग

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है और पक्ष-विपक्ष

Read More
भारतराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर किश्तवाड़ जिले में बादल फटने का मामला

जम्मू-कश्मीर  किश्तवाड़ जिले में बादल फटने का मामला  बाढ़ और मलबे में दबने से 65 की मौत  मृतकों में 21 लोगों की पहचान की गई  हादसे में अब तक 167 लोगों को बचाया गया  38 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी है  200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे  NDRF की टीम सर्च-रेस्क्यू में जुटी है  जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF, एजेंसियां ऑपरेशन में जुटी  किश्तवाड़ डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने दी जानकारी  किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में आई थी भारी तबाही

Read More
बॉलीवुड

Bigboss winner एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

युवटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग सुबह तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हुए बाइक सवार बदमाश 3 अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटी

Read More
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक,जिसमें कुल पांच प्रस्ताव पर कैबिनेट ने लगाई अपनी मुहर।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल पांच प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।  यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन के टाइम को बढ़ा दिया गया है कैबिनेट ने आज यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन खासतौर से शादी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। जिस तरह से अब यूसीसी के नियम के तहत  जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन लोग कर सकते हैं। उस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है आज की कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया कि अगर उत्तराखंड में ईसाई या अन्य अल्पसंख्यक अपनी शिक्षण संस्थान (स्कूल) खोलते हैं तो उसके लिए अब बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।यानी एजुकेशन अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है। 19 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में आने वाले कई प्रस्ताव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की गई है.जिसमें=विधेयक भी शामिल है इसी तरह से आज की कैबिनेट की बैठक में सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगी है। आज की कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई है। वही UCC के रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाने को लेकर भी फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कई विधेयक को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है जो विधानसभा सत्र के दौरान पटल पर रखे जाने हैं। उत्तराखंड कैबिनेट ने आज एक निर्णय लिया है। इसमें यह तय किया गया है कि आगामी विधानसभा सत्र में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम, 2025 लाया जाएगा। अभी तक अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा केवल मुस्लिम समुदाय को मिलता था। प्रस्तावित विधेयक के अंतर्गत अब अन्य अल्पसंख्यक समुदायों जैसे- सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी को भी यह सुविधा मिलेगी। यह देश का पहला ऐसा अधिनियम होगा जिसका उद्देश्य राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा स्थापित शैक्षिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने हेतु पारदर्शी प्रक्रिया स्थापित करना है, साथ ही शिक्षा में गुणवत्ता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है। अधिनियम की मुख्य

Read More
दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली के रोहिणी में PM मोदी का रोड शो थोड़ी देर में एक्सप्रेसवे के नए सेक्शन का करेंगे उद्घाटन

अब यह सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा. इसके साथ ही रोजाना दिल्ली में एंट्री करने वाले करीब तीन लाख वाहनों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित हैं.

Read More
दिल्लीभारतराष्ट्रीय

PM मोदी करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और UER-II का उद्घाटन

 इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,000 करोड़ रुपये है   ये परियोजनाएं राष्ट्रीय राजधानी को जाम से मुक्ति दिलाने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा हैं  ये परियोजनाएं राष्ट्रीय राजधानी को जाम से मुक्ति दिलाने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा हैं  इससे पहले, मार्च 2024 में प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किमी लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया था अर्बन एक्सटेंशन रोड-II का अलीपुर से दिचाऊं कला सेक्शन, साथ ही बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाली नई सड़कों का निर्माण  5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यह परियोजना दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड, साथ ही मुकरबा चौक, धौला कुआं   और NH-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात के दबाव को कम करेगी. यह दिल्ली के बाहरी इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और यात्रियों के लिए की बचत करेगा.

Read More