उत्तराखंडदेहरादून

सांसद खेल महोत्सव बना खेल प्रतिभाओं की पहचान का मजबूत मंच: मुख्यमंत्री

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओल्ड मल्टीपरपज हॉल, तिब्बती मार्केट में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उनके सपनों के अनुरूप आज खेलों के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर युवा भारत का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गांव-गांव से प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त अभियान बन चुका है। यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा 103 पदक जीतना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है।

उन्होंने बताया कि राज्य में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में कार्य तेज़ी से चल रहा है। नई खेल नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

समारोह में नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह, विनोद उनियाल, अमित सिन्हा, अभिनव शाह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *