उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में एमडीडीए की बड़ी पहल: स्कूलों में बनेंगे आधुनिक खेल कोर्ट

देहरादून, 7 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में एमडीडीए की बड़ी पहल: स्कूलों में बनेंगे आधुनिक खेल कोर्ट
खेलों से संवरेगा छात्रों का भविष्य, देहरादून के सरकारी स्कूलों में 484 लाख रुपये खर्च करेगा एमडीडीए

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। देहरादून जनपद में स्थित आठ सरकारी विद्यालयों में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिस पर कुल 484 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

निर्माणाधीन विद्यालयों की सूची:

  1. राजकीय इंटर कॉलेज, मियावाला – आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट

  2. राजकीय इंटर/बालिका इंटर कॉलेज, रानीपोखरी – आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट

  3. सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, डोईवाला – आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट

  4. राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई, सहसपुर – आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट

  5. राजकीय इंटर कॉलेज, हर्बर्टपुर – आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट

  6. राजकीय इंटर कॉलेज, सौदासरोली – इंडोर बैडमिंटन कोर्ट

  7. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड – इंडोर बैडमिंटन कोर्ट

  8. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ – इंडोर बैडमिंटन और आउटडोर वॉलीबॉल कोर्ट

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान:
“खेल अधोसंरचना केवल प्रतियोगी खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का माध्यम है। विद्यालय स्तर पर खेल सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्यवर्धक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण है। एमडीडीए भविष्य में शिक्षा, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम करेगा।”

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान:
“सभी खेल परियोजनाओं को तकनीकी मानकों के अनुसार क्रियान्वित किया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।”

एमडीडीए की यह पहल केवल शैक्षणिक परिसरों को आधुनिक बनाएगी, बल्कि देहरादून में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *