उत्तराखंड

बड़ी खबर:- सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को SSP ने किया सम्मानित।

 

देहरादून

आज दिनांक 30-09-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद देहरादून से माह सितम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।

1- श्री राम सिंह गुंसाई, निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष,

02 माह , 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, सीएम सुरक्षा, हरिद्वार, टिहरी गढवाल, सचिवालय सुरक्षा तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

2- श्री मकर सिंह कठैत, मुख्य आरक्षी 294 ना0पु0 (भू0पू0सैनिक), सेवाकाल कुल 14 वर्ष ,09 माह, 18 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

3- श्रीमती सतेश्वरी देवी , मुख्य आरक्षी 805 ना0पु0 , सेवाकाल कुल 15 वर्ष, 09 माह 12 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

4- श्री वीरेन्द्र सिंह असवाल, मुख्य आरक्षी (प्रो0) 14 स0पु0, सेवाकाल कुल 32 वर्ष, 04 माह, 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *