उत्तराखंडदेहरादून

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट एवं समस्त पोस्टों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट एवं समस्त पोस्टों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती

एस.डी.आर.एफ. वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून सहित समस्त पोस्टों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर एस.डी.आर.एफ. वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून तथा पूरे राज्य में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की विभिन्न पोस्टों पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया गया। अधिकारियों एवं जवानों द्वारा उनके जीवन मूल्यों-सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं देश सेवा को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।उक्त अवसर पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *