भारतराष्ट्रीयश्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर Pm Modi ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने कहा कि वह (अटल बिहारी वाजपेयी) विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

समर्पण, सेवा भाव, विकसित और आत्मनिर्भर भारत

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *